HIT AND RUN: युवक को कुचलकर फरार हुई सफारी

0
शिवपुरी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एबी रोड पर एक सफारी के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए युवक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। प्रमोद जाटव पुत्र रमेश जाटव निवासी करौदी सम्बेल के पास शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि रविवार को शाम के समय वह अपने घर जा रहा था तभी एबी रोड के पास एक सफारी के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक जमीन पर गिर गया और चोटिल हो गया। घटना में सफारी का चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया लेकिन घायल ने सफारी का नंबर देख लिया। जिस पर थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई गई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!