RADIANT ITI के दीपेश जैन रहे मध्यप्रदेश में अव्बल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले में प्रतिभाषाली छात्रों की सूची में न्यू रेडिऐन्ट प्रायवेट आईटीआई के छात्र दीपेष जैन का नाम भी शामिल हो गया है। इस छात्र ने सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में एनसीव्हीटी अन्तर्गत आयोजित अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षा जुंलाई 2017 में स्टेनों हिंदी व्यवसाय में प्रथम स्थान हासिल कर रेडिऐन्ट व जिले का नाम प्रदेश भर में रोशन किया है। नितिन मंदसौरवाले नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य शासकीय आईटीआई शिवपुरी ने संचालक कौशल विकास विभाग मध्यप्रदेश द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रदेश में अव्बल रहे दीपेश जैन को प्रदाय कर उज्जवल भविष्य की शुंभकामनाऐं दी। 

न्यू रेडिऐन्ट प्रा. आईटीआई में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में संचालक शाहिद खान, खुशी खान ने दीपेश जैन का सम्मान किया। इस अवसर पर अखलाक खान ने कहा कि 2006 से ही रेडिऐन्ट ग्रुप के छात्र प्रदेश स्तर पर उत्कष्ट प्रदर्षन कर रहे है। 2016 एवं 2017 में लगातार रेडिऐन्ट व न्यू रेडिऐन्ट आईटीआई के छात्रों ने प्रदेष मेें प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। 

संचालक शाहिद खान ने छात्रों को एकाग्रता के साथ अध्ययन करने एवं विषय वस्तु का तथ्यपरक ज्ञान हासिल करने की सलाह दी वहीं प्राचार्य खुशी खान ने स्टेनों के छात्रों को हिंदी भाषा एवं इलेक्ट्रीशीयन व फिटर के छात्रों को प्रेक्टीकल तथा गणित, ड्रॉइंग में सफलता के टिप्स दिये। आयोजन में शिक्षक पूनम गुप्ता, कविता गर्ग, सागर मंगल, सुरेश श्रीवास्तव, गणेश यादव, अखिलेश दुबे, कमल धाकड़, रामकिशन लाधी, विवेक शर्मा, वेदप्रकाश यादव, मनीष धाकड़ सहित अनेक छात्र उपस्थित रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!