शिवपुरी ने दिल्ली को हराया: कनारा क्रिकेट प्रतियोगिता

Updesh Awasthee
0
भोपाल। 48वीं अखिल भारतीय कनारा क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधवार को आरएससीसी दिल्ली और मध्य प्रदेश क्रिकेट अकादमी शिवपुरी के बीच जोरदार मैच खेला गया। इस मैच में शिवपुरी की टीम ने दिल्ली की टीम को 5 विकेट से हरा कर मैच जीत लिया। टॉस जीतकर दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 40 ओवर में दिल्ली की टीम 35 ओवरों में 152 रन बनाकर आउट हो गई। 

शिवपुरी की ओर से प्रंकेश ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। दिल्ली के 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शिवपुरी की टीम ने 29 ओवरों में 5 विकेट खोकर अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया। शिवपुरी की ओर से अतुल कुशवाह ने सर्वाधिक 60 रन 7 चौकों की मदद से बनाये। दिल्ली की ओर से 2 विकेट यश शेरावत ने लिये। मैन ऑफ द मैच शिवपुरी के अतुल कुशवाह को दिया गया। उन्हें 1 हजार रुपए नकद एवं मेडल यातायात प्रभारी मिलन जैन एवं असीम बंसल द्वारा प्रदान किया गया। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!