कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के बदरवास थाना क्षेत्र अंर्तगत आज पुलिस को एक नरकंकाल पड़े होने की सूचना मिली। उक्त सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि झांडियों के बीच एक नरकंकाल पड़ा हुआ है। पुलिस ने उक्त नरकंकाल को उठाकर पीएम के लिए भिजवा दिया है। माना जा रहा है कि उक्त नरकंकाल लगभग 8 से 10 दिन पुराना है।
जानकारी के अनुसार आज बदरवास पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम अटूनी से राचीं रोड़ किनारे एक अज्ञात नरकंकाल पड़ा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंची तो देखा कि एक नरकंकाल जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है। झांडियों में पड़ा हुआ है। झांडियों के पास में तीन हसिंये भी पडे हुए पुलिस को मिले है। इसके साथ ही एक लोटा और टिपिन छोटा और बोटल जली हुई मिली है। साथ ही पास में डीजल विखरा पड़ा हुआ मिला।
माना जा रहा है कि उक्त युवक की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से डीजल डालकर आग लगाई गई है। हांलाकि पुलिस अभी तक उक्त लाश की शिनाक्त तक नहीं कर पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
म्रतक की शिनाख्त चीतरिया जाटव उम्र 48 साल निवासी विजरोनी 17 को घर से गायब था इसकी गुमसुदगी इंदार थाने में दर्ज है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।