पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के तहत पोहरी में रहने वाले एक व्यापारी की बीती रात आग लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि व्यापारी घर में अकेला रहता था। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल की जांच-पड़ताल कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर लिया है।
जानकारी के अनुसार देवीलाल गुप्ता उम्र 85 वर्ष निवासी जल मंदिर रोड पोहरी अपने घर में अकेले ही रहते थे। उनकी पुत्रियां थी जिनकी शादी कर दी थी और एक पुत्री पोहरी में ही रहती थी। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि देवीलाल की आग लगने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई साथ ही फोरेंसिंग टीम को भी बुलाया गया। जहां उन्होंने घटना स्थल की जांच-पड़ताल की।
पुलिस इस मामले में मान रही है कि देवीलाल रात को अपने घर में तखत पर सोया था और सुबह उसकी जली हुई लाश मिली। पुलिस ने बताया कि हो सकता है कि मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती की वजह से बिस्तर में आग लग गई हो और उसी से उनकी मौत हो गई हो। फिलहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।