कोलारस। बदरवास थाना क्षेत्र के सेसई खुर्द के मतदान केन्द्र 88 पर भाजपा और कांग्रेस के ऐजेंटो पर फर्जी मतदान को लेकर विवाद हो गया है। जानकारी के अनुसार शासकीय शाला भवन सेसई खुर्द में स्थित मतदान क्रंमाक 88 में भाजपा के ऐजेंट नीलम कुशवाह और कांग्रेस के ऐजेंट हरिसिंह यादव के बीच फर्जी मतदान के लेकर मतदान केन्द्र में ही विवाद हो गया।
भाजपा के ऐजेंट नीलम कुशवाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ऐजेंट हरिसिंह यादव पर फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगाया और इन दोनो के बीच मुहवाद होने लगा। मुहवाद इतना बड गया कि दोनो ने एक दूसरे पर कुर्सिया फैक दी। घटना स्थल पर बदरवास टीआई सुनील शर्मा पहुंचे और मामले को शांत कराया। बताया जा रहा है कि दोनो ही ऐजेंटो को मतदान केन्द्र से बहार कर दिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।