पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम जराय में एक किशोरी के घर से भागने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले की जब परिजनों खोज की तो सामने आया कि किशोरी को गांव का ही युवक वहला फुसलाकर भगा कर ले गया। इस बात की शिकायत पीडित किशोरी के परिजनों ने पिछोर थाने में की जहां पुलिस ने संदेही प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम जराय में एक 17 वर्षीय बालिका अपने घर से बीते रोज गायब हो गई जिसकी खोजबीन करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजन रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे जहां उन्होंने गांव के ही रहने वाले जयकिशन लोधी पर बालिका के अपहरण का संदेह जताया और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने संदेही आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363, 366 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।