शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र की मगरौनी चौकी के अंतर्गत आने वाले सिमरिया-रामजीपुर के बीच महेंद्र रावत के खेत पर एक विवाहित युवती और युवक की लाश पडी मिली। दोनो लाशों को मुंह से झाग आ रहे थे। देखकर लग रहा था कि दोनो ने जहर का सेवन किया है। लाशों के पास एक 3 वर्षीय बच्ची रोती मिली। जानकारी के अनुसार नरवर थाना क्षेत्र कीह मगरौनी चौकी के अंतर्गत आने वाले सिमरिया-रामजीपुर के बीच पडने वाले महेन्द्र रावत के खेत पर एक विवाहिता और एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। दोनो लाशों के पास एक बच्ची भी रोती मिली।
पुलिस ने इन दोनो लाशों को जब्त कर जानकारी जुटाई तो विवाहिता की पहचान नंदनी पत्नी यसवंत जाटव उम्र 22 वर्ष निवासी रामजीपुर थाना बेलगड भितरवार व युवक की पहचान गोल उर्फ प्रमोद पुत्र सुरेश जाटव उम्र 23 वर्ष निवासी रामजीपुर के रूप में हुई।
जानकारी मिल रही कि दोनो मृतक देवर-भाभी थे। इन दोनो के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था इस कारण यह दोनो घर से भागे थे। पुलिस ने शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।