मात्र 24 घंटे में 75 हजार से ज्यादा HITS, आपका प्यार, हमारा आभार

Updesh Awasthee
0
खतौरा कांड से लेकर मतदान के पहले की रात तक शिवपुरी जिले के सभी गणमान्य नागरिकों ने समाचार का केवल एक ही माध्यम चुना और वो था शिवपुरीसमाचार.कॉम। मात्र 24 घंटे में 75000 से ज्यादा हिट्स रिकॉर्ड में दर्ज हुए। ये वो हिट्स हैं जो अलग-अलग समय पर किए गए। यदि किसी व्यक्ति ने एक साथ कई खबरों को पढ़ा या ताजा खबरों के लिए उसने अपने मोबाइल पर लम्बे समय तक शिवपुरीसमाचार.कॉम को लॉगइन रखा तो वह केवल 1 हिट गिना गया। हम कोई तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत नहीं कर रहे हैं, परंतु यह बताना चाहते हैं कि यह एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड है जो इससे पहले कभी नहीं था। 

निश्चित रूप से यह एक उपलब्धि है और उससे कहीं अधिक जिम्मेदारी भी। हम उन सभी पाठकों का हृदय से आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने शिवपुरीसमाचार.कॉम को अपना प्रथम और प्रमुख समाचार स्त्रोत चुना। हम गर्वपूर्वक कहना चाहते हैं कि उपचुनाव में हमने बिना पक्षपात के खबरों का प्रकाशन किया और उसमें किसी तरह की मिलावट को स्वीकार नहीं किया। 

हम पुन: अपनी वचनबद्धता दोहराते हैं कि सभी प्रकार के समाचारों को आप तक सीधे पहुंचाते रहेंगे। 
हम अपनी वचनबद्धता दोहराते हैं कि समाचार के साथ कभी अन्याय नहीं करेंगे। 
हम पुन: अपनी वचनबद्धता दोहराते हैं कि मिलावट वाली पत्रकारिता नहीं करेंगे। 
हम पुन: अपनी वचनबद्धता दोहराते हैं कि आम नागरिकों के हित की लड़ाई जारी रखेंगे। 
हम गर्वपूर्वक यह उद्घोषणा करना चाहते हैं कि शिवपुरी में जागरुक नागरिकों का एक बड़ा समूह सक्रिय हो चुका है जो सही और शुद्ध को ही अपना आीशर्वाद प्रदान करना है। 
आपका कोटि कोटि धन्यवाद
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!