उपचुनाव 14वां राउंड: नहीं चला मंत्री रूस्तम सिंह का रूतबा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोलारस विधानसभा के उपचुनाव के 14वें राउंड के परिणामो की घोषणा हो चुकी है। 14वें राउंड में काग्रेंस को बढ़त मिली है। इस राउंड परिणाम गुर्जर बाहुल्य मतदाताओं के मतदान केन्द्रों से आया है। जैसा कि विदित है कि सीएम शिवराज सिंह ने शिवपुरी के प्रभारी मंत्री रूस्तम सिह की स्पेशल ड्यूटी इसी क्षेत्र में गुर्जरों वोटों में सैंध लगाने लगाई थी लेकिन मंत्री रूस्तम सिंह का रूतबा नही चला।  

इस राउंउ में कांग्रेस के प्रत्याशी महेन्द्र सिंह यादव को 4053 मत और भाजपा के प्रत्याशी देवेन्द्र जैन को 3738 मत मिले है। इस राउंड में कांग्रेस को 318  मतो से बडत मिली है। अब कुल मिलाकर कांग्रेस के प्रत्याशी महेन्द्र सिंह यादव लगभग 4400 वोटो से आगे है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!