फसल को जंगली जानवरों से बचाने रखे फटाखे से गाय हुई घायल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम अदरा में फटाखा खाने से गाय घायल हो गई। किसान ने बताया कि उसने यह फटाखे फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए रखे हुए थे। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।  

गाय मालिक राधेश्याम पुत्र रतनसिंह धाकड़ (30) निवासी अदरा थाना बदरवास ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 25 जनवरी को उसकी गाय पास ही स्थित फूलसिंह पुत्र रामसिह बरेला निवासी कुअंरपुर, बदरवास के खेत में चली गई थी जहां उसने कुछ चीज को खाया तो धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर जब वह दौड़कर गया तो देखा कि उसकी गाय घायल पड़ी हुई है। जिस पर वह फूलसिंह के पास गया तो उसने बताया कि जंगली जानवरों से बचाने के लिए उसने खेत में फटाखे रख दिए थे। मामले में गाय मालिक थाने गया और शिकायत दर्ज करवाई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!