शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कॉलेज के सामने पोहरी बैराड़ रोड पर बाइक से जा रहे युवकों में वाहन ने टक्कर मार दी। घटनाक्रम में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। रामसिंह पुत्र इंद्रजीतसिंह परिहार (43) निवासी नदोरा ने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी को वह अपने मित्र अर्जुन के साथ बाइक पर सवार होकर पोहरी किसी काम से आए हुए थे।
जब वह पोहरी से अपने घर जा रहे थे तभी कॉलेज के सामने पोहरी-बैराड़ रोड पर एक वाहन के चालक ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार दोनों युवक जमीन पर गिर गए जिसमें से अजुन की मौत हो गई तथा रामसिंह घायल हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने रामसिंह की शिकायत पर केस दर्ज वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।