शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वालेे ग्राम अमरखो में एक आदिवासी युवती को तीन युवक अपने साथ भगा ले गए। जब पिता ने रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
खनियांधाना के अमरखो में रहने वाली एक 19 वर्षी युवती बीते रोज अपने घर पर थी तभी चार्ली राजा, भानू राजा ठाकुर निवासी झूतरी व सुरेश कोली निवासी गूडर आए और युवती को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगे। युवती के पिता ने जब यह देखा तो वह अपनी पुत्री को छुड़ाने के लिए पहुंचा तो सभी आरोपियो ंने मिलकर उसकी मारपीट कर दी और युवती को अपने साथ ले गए।
घटना के बाद पिता थाने आया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जब युवती की खोजबीन की तो वह उन्हें मिल गई और युवती का मेडीकल करवाकर पिता के सुपुर्द कर दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।