शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम करही में एक किशोरी घर से बिना बताए कहीं चली गई। जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद किसी ग्रामीण ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्री को गांव के ही दो युवकों के साथ देखा गया था। जिस पर परिजन थाने गए और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु कर दी है।
ग्राम करही में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी बीते रोज अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो पुलिस ने उसकी तलाश शुरु की। लेकिन किशोरी का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां भी पूछताछ की लेकिन वहां भी कुछ पता नहीं चल सका।
वहीं खोजबीन के दौरान किसी ग्रामीण ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्री को गांव के ही रहने वाले जितेन्द्र परिहार, रामचरण गुर्जर के साथ देखा गया है। जिस पर परिजन थाने गए और दोनों युवकों के खिलाफ संदेह के आधार पर केस दर्ज करवाया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।