वसूली करने गए बिजली कंपनी कर्मचारी की कुटाई

Updesh Awasthee
0
बदरवास। बदरवास बिजली वितरण कंपनी के कर्मचारियों की टीम अपनी रुटीन प्रक्रिया के तहत बिजली बिल बकायदारों के यहां वसूली करने के लिए गई थी। मामला इंद्रा कॉलोनी का मिश्रीलाल खटीक पुत्र कल्ला खटीक के यहां बिजली बकाया की राशि 28 हजार 986 का भुगतान लेने को गए थे। मिश्रीलाल खटीक ने बिजली बिल का भुगतान करने से मना कर दिया। इस पर बिजली विभाग की टीम ने उसका कनेक्शन काट दिया। कनेक्शन कटने से तिलमिलाए मिश्रीलाल खटीक अपने पुत्र गोविंद खटीक को बुलाकर लाईनमैन सजनसिंह मीणा के साथ मारपीट कर दी। 

एवं बिजली बिल बकायादारों की सूची को फाडकर फेंक दिया एवं जान से मारने की धमकी दी। इस पर बदरवास बिजली विभाग का स्टाफ अपने जेई दिनेश नामदेव के साथ थाने पहुंच कर अपराधी के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं के साथ बदरवास पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!