भाजपा के मंच से वीरेन्द्र रघुवंशी गायब

NEWS ROOM
0
बदरवास। संत रविदास जयंती पर अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा कोलारस विधानसभा के बदरवास में विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन को अनुसूचित समाज का आशीर्वाद दिलवाया गया। मंच पर टिकट के सभी दावेदार उपस्थित थे परंतु वीरेन्द्र रघुवंशी गायब थे। बता दें कि रघुवंशी इस सीट से चुनाव के लिए काफी लम्बे समय से तैयारी कर रहे थे। 

ग्रामीणों की व्यक्तिगत मदद करते हुए उन्होंने अपने समर्थन में काफी अच्छा माहौल बना लिया था परंतु पार्टी में उनका तीव्र विरोध होने के कारण टिकट कट गया। कार्यक्रम को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व कोलारस विधानसभा प्रभारी श्री रामेश्वर शर्मा एवं प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री श्री लालसिंह आर्य, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक ने संबोधित किया। 

इस अवसर पर विधायक दिलीपसिंह परिहार, विधायक कैलाश जाटव, पूर्व विधायक नरेंद्र  विरथरे, रमेश खटीक, कोलारस विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र जैन, सुरेंद्र शर्मा, मनीष राजोरिया, रामस्वरूप रिझारी, शकुंतला पिप्पल, सुभाष जाटव, रेखा परिहार, सीमा जाटव, जंडेल सिंह गुर्जर, लच्छीराम कोली, वीर सिंह, शैतान सिंह पाल, अजय जुनेजा, राधेश्याम बंसल, आकाश राठौर सुधीर, देवेंद्र रघुवंशी सहित हजारों की संख्या में सामाजिक बंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!