शिवपुरी। पिछोर कस्बे में स्थित जैन मंदिर में रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने मंदिर के गर्भगृह का ताला तोडक़र वहां रखी भगवान महावीर की अष्टधातु की मूर्ति और चांदी का मुकुट चोरी कर लिया। जिसकी जानकारी आज सुबह मंदिर के पुजारी को उस समय लगी जब वह प्रतिदिन की तरह पूजा करने मंदिर में पहुंचे जहां मंदिर का ताला टूटा हुआ देखकर वह हतप्रभ रह गए।
बाद में जैन समाज के लोग मंदिर पर पहुंचे सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्नोफर डॉग और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया जिन्होंने वहां छानबीन, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।