शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के पोहरी रोड बस स्टैंड के पीछे दुकान करने वाले एक युवक की तीन लोगों ने मिलकर जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में दुकानदार घायल हो गया जिसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
प्रभांशु पुत्र कैलाश शिवहरे (21) निवासी सर्किट हाउस रोड शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह पोहरी रोड बस स्टैंड के पीछे दुकान करता है। बुधवार को शाम के समय रवि खरे, रिषभ खरे, आकाश खरे निवासी सर्किट हाउस रोड शिवपुरी उसकी दुकान पर आए और उन्होंने सामान खरीदना।
सामान खरीदने के बाद तीनों युवक जाने लगे। जिस पर उन्हें रोककर सामान के रुपए मांगे तो तीनों युवक उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। दुकानदार ने जब उन्हें गाली देने से मना किया तो सभी ने मिलकर उसकी जमकर लात-घूसों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।