शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले वर्धमान शोरूम के पास से चोर आबिद पुत्र एमएम कुर्रेशी (37) निवासी पीएसक्यू लाईन शिवपुरी की बाइक चुराकर ले गए। आबिद ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह बीते रोज शाम के समय वर्धमान शोरूम के पर किसी काम से गया हुआ था और उसने अपनी बाइक को शोरूम के बाहर खड़ा कर दिया। जब वह काम खत्म कर वापस आया तो देखा कि बाइक गायब है।
जिस पर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद वह थाने गया और मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।