ट्रक खंबे से टकराया, बिजली कंपनी को 50 हजार का नुकसान

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गुना एबी रोड पर लगे खंबे में ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में बिजली कंपनी को लगभग 50 हजार का नुकसान हुआ है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। 

पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि 23 जनवरी की रात सूर्या होटल के पास शिवपुरी गुना-एबी रोड शिवपुरी पर एक ट्रक के चालक ने खंबे में टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मुआयना किया। 

इसके बाद बिजली विभाग को सूचित किया। मामले में बिजली कंपनी के रवि प्रकाश तिवारी सहायक यंत्री एमपीईबी कार्यालय कस्टम गेट शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि इस घटना में लगभग उन्हें 50 हजार का नुकसान हो गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!