शिवपुरी। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली। बताया जाता है कि घटना के समय घर मालिक अपने पिता को देखने के लिए गांव गया हुआ था। चोरी की सूचना पड़ोसियों द्वारा युवक को दी गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।
बंटी शर्मा पुत्र शिवचरण शर्मा (28) निवासी बागोदा, हाल निवासी मनियर बीज गोदाम के पीछे ने बताया कि वह बीते रोज पिता की तबीयत खराब होने के कारण बागोदा गांव चला गया था और घर का ताला लगा दिया था। आज सुबह उसे पड़ोसियों ने सूचना दी कि उसके घर का ताला टूटा हुआ पड़ा है।
सूचना मिलते ही बंटी तुरंत शिवपुरी आ गया और घर पर आकर देखा तो आगे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जब युवक अंदर गया तो वहां सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। चोरों द्वारा घर में रखा आटा, गेहूं, सिलेंडर सहित टीवी, फ्री आदि सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और मौका-मुआयना करने के बाद मामले में केस दर्ज कर लिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।