कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र सिंह ने शक्ति प्रर्दशन के साथ अपना नामकंन दाखिल किया

NEWS ROOM
0
कोलारस। कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र सिह यादव ने आज कांग्रेस के दिग्गज नेताओ के साथ लगभग 500 गाडियो के विशाल काफिले के साथ बदरवास से रोड शो करते हुए कोलारस एसएीएम ऑफिस में दोपहर को अपना नामांकन फार्म दाखिल किया। जिसमें उनके प्रस्तावक राजेश यादव बने। नामांकन फार्म दाखिल करते समय उनके साथ सांसद सिंधिया, कमलनाथ, अरूण यादव, दीपक बबारिया, अजय सिंह मौजूद थे। नामांकन दाखिल करने के दौरान मिडिया को एसडीएम ऑफिस में प्रवेश नही दिया गया। 

कांग्रेस के प्रत्याशी महेन्द्र सिंह यादव ने अपना नामकंन भरने के साथ अपना शक्ति प्रर्दशन भी कर दिया। आज बदरवास से शुरू हुए इस रोड में कांगेस प्रत्याशी महेन्द्र सिंह के साथ क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद कमलनाथ, अरूण यादव, दीपक बबरिया, अजय सिंह पूर्व सांसद और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी, प्रदेश प्रभारी बैजनाथ यादव स्थानीय कांग्रेस नेता मौजूद थे। बताया गया है कि 12 बजे सांसद सिंधिया, कमलनाथ और कांतिलाल भूरिया हैलिकॉप्टर में सवार आए। इसके बाद एक खुली जीप में कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र सिंह यादव के साथ सवार हो हुए और इसके बाद बदरवास से कोलारस की ओर रोड शो हुआ। 

इस रोड शो के काफिले में लगभग 500 गाडिय़ो में हजारो कार्यकर्ता सवार थे। इस रोड के कारण एबी रोड पर जाम के हालत निर्मित थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ जनता ने भी कांग्रेस के इन दिग्गज नेताओ का आतिशबाजी से स्वागत किया। रोड शो की सफलता से सिंधिया गदगद हो गए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!