शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कंसाना गोदाम से चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिर तार कर लिया है। आरोपी की संख्या चार बताई जा रही है जो जौरा, बैराड़ व पोहरी के रहने वाले हैं। हालांकि मामले में अभी पुलिस ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कंसाना गोदाम से बीते रोज लोंग व इलायची की बोरियां गायब हो गई थी
जिसकी जानकारी देहात थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में जब जांच-पड़ताल की तो पता चला कि चोरी गई बोरियों को पोहरी के एक व्यापारी के पुत्र द्वारा खरीदा गया है। जिस पर पुलिस पोहरी गई और व्यापारी पुत्र को उठा कर ले आई।
यहां पूछताछ में उसने बताया कि उसे यह माल जौरा व बैराड़ में रहने वाले व्यक्ति बेच गए थे। हालांकि इस मामले की जानकारी से पुलिस ने इंकार किया है और कहा है कि मामले की अभी जांच-पड़ताल चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही जानकारी देंगे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।