56 इंच का सीना तो नहीं पर 56 इंच का दिल जरूर है: ज्योतिरादित्य सिंधिया। BY KOLARAS ELECTION

Updesh Awasthee
0
कोलारस। जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के चलते कोलारस में भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने चुनावी गणित बिठाने में लगी हुई है। बीते रोज भाजपा की और से टिकिट की दावेदारी दिखा रहे पूर्व विधायक का एक पत्रकार को ठिकाने लगाने बाला वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियों के बाद सत्ताधारी दल भाजपा के कोई भी वरिष्ठ अधिकारी कुछ भी कहने से परहेज कर रहे है। वही पुलिस ने अभी तक इस हाईप्रोफाईल मामले में कोई भी पुलिसिया रजिस्टर नही रंगा है।

इसी चुनाव के चलते आज कोलारस क्षेत्र में आज कांग्रेस के दिग्गज नेता और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कोलारस क्षेत्र के दौरे पर है। इस दौरे के चलते कांग्रेस पार्टी ने प्रत्यासीयों का नाम तो स्पष्ट नहीं किया। परंतु चुनाबी घमासान में कांग्रेस के दिबंगत विधायक रामसिंह यादव के पुत्र महेन्द्र यादव का नाम फाईनल माना जा रहा है। इसी चुनावी दौरे के चलते आज कोलारस क्षेत्र के लुकवासा में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पोलिंग बूथ कार्यकाताओं की बैठक को में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना सांधते हुए कहा कि मेने उस समय जब मेडीकल कॉलेज की स्वीकृति लेकर आया तो मुख्यमंत्री ने इसे कागज का टुकड़ा बताते हुए कहा कि इस कागज के टुकड़े से कुछ नहीं होता। अब कोलारस के बदरवास में मुख्यमंत्री आए तो फिर कागज का टुकड़ा लेकर क्यों आए। 

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मेरा 56 इंच का सीना तो नहीं है। परंतु 56 इंच का दिल है जो हमेशा जनता के लिए खुला हुआ है। इस कार्यक्रम में आए लोगों के लिए पार्टी की और से भोजन के पैकेटों का भी वितरण किया गया। यहां बता दे कि चुनाव आयोग की आचार संहिता के बाद अब आयोजित होने कार्यक्रमों का खर्चा पार्टी के प्रत्यासी से खाते में जाएगा। इसके चलते भाजपा का खाता तो डॉक्टरों के कार्यक्रम में खुल गया। इस कार्यक्रम का खर्चा पार्टी के प्रत्यासी के चुनावी खर्चे में जोड़ा जाएगा। अब देखना यह कि इस कार्यक्रम में हुए खर्चे को कांग्रेस पार्टी के प्रत्यासी के खर्चे से जोड़ा जाएगा या नहीं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!