बालिकाओं में जगाना होगा आत्मविश्वास, व्यवहार रखे मित्रवत: सीजेएम

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शहर कोतवाली में महिला सशक्ति करण एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में सीजेएम श्री भदकारिया, जेएमएफसी श्री रघुवंशी, सुश्री कु. ओझा, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे, महिला सशक्ति करण अधिकारी ओपी पाण्डेय, मानवाधिकार आयोग के सदस्य आलोक एम. इंदौरिया मंचासीन थे। इस अवसर पर अतिथियों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाओं को पुलिस से मित्रवत व्यवहार बनाना चाहिए। जिससे उनका भय दूर हो सके। साथ ही बालिकाओं को कानून के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। 

साथ ही बालिका पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए समाज को भी जागरूक होना पड़ेगा। जिससे बालिकाओं के प्रति हो रहे अत्याचारों पर कुछ हद तक अंकुश लग सकेगा। साथ ही बालिकाओं में भी आत्म विश्वास जगाना होगा। जिससे वे अपने प्रति होने वाले अत्याचार से लड़ सकें तथा आत्म विश्वास जागृत हो सके और वे अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें। इस अवसर पर नगर निरीक्षक संजय मिश्रा, आर आई अरविन्द सिंह सिकरवार के साथ अन्य पुलिसकर्मचारी एवं महिला कर्मचारी उपस्थित थे। 

वहीं आमोला थाना परिसर में बुधवार  12 बजे आमोला थाना परिसर मे महिला संवाद रखा  जिसमे थाना  क्षेत्र से आई एक सैकड़ा से आधिक महिलाओ को थाना प्रभारी परमानन्द शर्मा ने महिलाओं को खुद की सुरक्षा को लेकर बताया है कि आप सभी की बच्चियो व आपको कोई  बहारी तत्व परेशान कर रहा हो तो  तत्काल  आप 100 ङायल व थाने आकर हमे बै झिझक होकर  अवगत कराऐ ! वही दूसरी ओर थाना परिसर के महिला संवाद मे मुख्य अतिथि न्यायधीश मंजुला पाण्डेय ने आपने उद्बोधन  मे महिलाओ को बताया कि आप घरलो हिंसा से पीडि़त  है तो आप  आँगनवाड़ी एंव बाल बिकास के  माध्यम से कोर्ट मे प्रतिक्रिया दी जा सकती है और साथ ही कोई भी बहारी तत्व आपका पीछा करता है या गलत इशारे कर रहा है तो आपराध की श्रेणी मे आता है।

वही न्यायधीश मंजुला पाण्डेय ने खुद की सुरक्षा के गुण बताये और आधिनियम धारओ की जानकारी के संबंध मे अवगत करया गया और साथ न्यायधीश मंजुला पाण्डेय ने महिलाओ को  सालह दी कि कोई भी महिला झूठी शिकायत  ना करे। बाल बिकास की वीङब्लूईओ श्रीमति मंजू लता दुबे, ने महिलाओ से कहा कि आप आपने परिवारक जीवन मे अगर  पीडि़त हो तो आप हिम्मत कर ऑगनवाड़ी व बाल बिकास से  के माध्यम से प्रतिक्रिया दे सकते है। 

आमोला थाना परिसर मे महिला संवाद की मुख्य आथिति न्यायधीश  मंजुला पाण्डेय थाना प्रभारी परमानन्द शर्मा, आमोलपठा चौकी प्रभारी संजीत परते,  बाल बिकास की श्रीमति मंजूलता दुबे, मंजू धाकड़, शिक्षक गोरी शंकर पाण्डेय,  समस्त पुलिस बल व यशवंत लाक्षकार, लाला परिहार बीरेंद्र योगी, अंकित कोली ,सचिन झा व एक सैकड़ा  महिलाए व ग्रमीण क्षेत्र आये लोगो  मौजूद रहे। वहीं बदरवास थाना परिसर में भी बालिका दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा जरूरी-नमिता बौरासी
शिवपुरी। बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए उनकी शिक्षा-दीक्षा बहुत जरूरी है। जब तक बालिकाएं पढ़ेंगी नहीं तब तक वह आगे नहीं बढ़ सकती। इसलिए बालक के साथ-साथ ग्रामीणजन अपनी बालिकाओं को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाएं। यह बात बुधवार को किशोर न्याय बोर्ड की मुख्य मजिस्टे्रट और जिला न्यायालय में न्यायाधीश नमिता बौरासी ने सिरसौद थाने में लगाए गए जनसंवाद कार्यक्रम में कही। 

सिरसौद थाने में बुधवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर सम्मान-सुरक्षा व स्वरक्षा अभियान के जरिए जनसंवाद का आयोजन किया गया। इस मौके पर जनसंवाद कार्यक्रम में जेजेबी की मुख्य मजिस्टे्रट नमिता बौरासी ने बालिकाओं से कहा कि वह अपने साथ कोई भी दुर्व्यवहार होता है तो उसकी जानकारी अपनी माँ या अन्य परिजनों को दें। कभी भी अपने शोषण को छिपाएं नहीं। इस मौके पर जेजेबी की मजिस्टे्रट नमिता बौरासी ने बाल कानून के अंतर्गत किशोर न्याय अधिनियम 2015, पोक्सो अधिनियम 2012 के बारे में बालिकओं व महिलाओं को कानून की जानकारी दी। इस मौके पर प्रशिक्षु मजिस्ट्रेट भूपेंद्र तिवारी, स्वाति राहुरा ने भी महिला कानून को लेकर आवश्यक जानकारियां दीं। इस जागरूकता शिविर में किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य रंजीत गुप्ता ने किशोर न्याय अधिनियम 2015 व चाइल्ड हेल्प लाइन के बारे में बताया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!