शराबियों ने लगाई बीएसएनएल की डीपी में आग, 200 टेलीफोन बंद हुए

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के अस्पताल चौराहे पर स्थित मंगलम वृद्ध आश्रम के सामने बीएसएनएल की डीपी में शुक्रवार की रात को कुछ शराबियों ने आग लगा दी। इस डीपी में आग लगाए जाने के बाद बीएसएनएल के 200 से ज्यादा टेलीफोन बंद हो गए। इस आगजनी की घटना के बाद रात को आसपास के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को भी सूचना दी। बाद में कुछ लोगों ने इस डीपी में लगी आग को बुझाया। गौरतलब है कि पूर्व में भी इसी चौराहे पर एयरटेल टेलीफोन कंपनी की जो डीपी थी उसमें भी इसी तरह आग लगाई गई थी।

यहां पर चौराहे पर रात के समय अंडे और नमकीन बेचने वाले ठेलों के कारण शराबियों का जमघट रहता है। इन शराबियों की जमघट के कारण चौराहे पर आए दिन लड़ाई झगड़े और फसाद होते रहते हैं। 

इस चौराहे के पास मंगलम संस्था का वृद्ध आश्रम भी है और इन शराबियों से इस आश्रम में रहने वाले लोग भी परेशान हैं। पुलिस को कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी कोतवाली पुलिस ध्यान नहीं दे रही है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!