शिवपुरी। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। जिसमें पुलिस के कुछ अधिकारी इधर से उधर भेजे गए हैं। जिसके चलते करैरा के थाना प्रभारी संजीव तिवारी को सीआईडी एडी शाखा का प्रभारी बनाया गया है।
वहीं पुलिस लाइन में तैनात प्रदीप वाल्टर को करैरा थाने की कमान सौंपी गई है। इसी तरह करैरा में पदस्थ एएसआई अजय जाट का कोलारस थाना स्थानांतरण किया गया है वहीं राघवेंद्र को सिटी कोतवाली, इंदार थाना प्रभारी सुरेशबाबू शर्मा को इंदार से सिटी कोतवाली वहीं सुरेश शर्मा को इंदार का थाना प्रभारी बनाया गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।