मारपीट के आरोपीयों को 1-1 साल की जेल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। न्यायालय जेएमएफसी जितेन्द्र कुमार शर्मा तहसील कोलारस ने आरोपी प्रहलाद पोटारिया, रामकेश, रामवन और हरवीर गुर्जर को मारपीट करने के जुर्म में 1-1 वर्ष का कारावास एवं 500-500 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। 

अभियोजन के अनुसार 24 अगस्त 2014 को आरोपियों ने पुरानी रंजिश के कारण फरियादी की मारपीट लात-घूसों एवं लाठी से कर दी थी। फरियादी की पीठ व बाएं हाथ के अंगूठे व घुटने में चोट आई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोलारस ने अपराध कायम कर विवेचना के बाद चालान न्यायालय के समक्ष पेश किया। 

जहां सुनवाई के बाद आरोपियों को सजा सुनाई गई। मामले में पैरवी वर्षा पाठक सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी तहसील कोलारस द्वारा की गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!