शासकीय भूमि पर बने गरीबों के आशियाने पर गरजा प्रशासन, किया बेघर

Updesh Awasthee
0
खनियांधाना। जिले के खनियांधाना में मंडी के पीछे खनियांधाना से लगे हुए पोठयाई ग्राम पंचायत में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर कच्चे-पक्के मकानों में रह रहे लोगों पर प्रशासन की कार्रवाई शनिवार को कहर बन कर टूटी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे नायब तहसीलदार कैलाश मालवीय ने बताया कि विगत कई दिनों से यहां पर शासकीय भूमि पर प्लॉटिंग कर बेचने की शिकायत आ रही थी जिस पर कार्रवाई करते हुए पहले इनको नोटिस भी भेजे गए थे और 27 जनवरी को अतिक्रमण हटाने की बात कही गई थी, जिसको आज अंजाम दिया गया। 

इसके बाद भी आज सिर्फ उन्हीं मकानों को हटाया जा रहा है जिनके सिर्फ अतिक्रमण में मकान बने और कोई निवास नहीं करता है। बाकी के जो लोग मकान बनाकर निवास कर रहे हैं उन लोगों को 7 दिन का समय दिया गया है कि वह अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें। 

यहां पर है अतिक्रमण
नगर के पोठयाई रोड के अलावा बिजली विभाग की जमीन, गूडर रोड, जालमपुर, अस्पताल के पीछे, सीतापाठा रोड, धबया तालाब के पास सिनावल रोड पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!