सहरिया सम्मेलन में ये घोषणाएं कर सकते हैं शिवराज सिंह

Updesh Awasthee
0
भोपाल। अगले महीने कोलारस और मुंगावली में संभावित उप चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहरिया जनजाति के बड़े वोट बैंक के लिए शनिवार को कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। वे कोलारस ब्लॉक के सेसई में शनिवार को एक सभा लेंगे। इन्हीं घोषणाओं को लेकर मुख्य सचिव बीपी सिंह ने शुक्रवार को बैठक ली। उल्लेखनीय है कि अकेले शिवपुरी जिले में सहरिया जनजाति की संख्या 2.25 लाख है, जिनमें से सिर्फ कोलारस ब्लॉक में वोटरों की संख्या 27 हजार है। 

भाजपा इस बार उप चुनाव में कांग्रेस के कब्जे की इस सीट पर सेंध लगाने की योजना बना रही है। सूत्रों की मानें तो सीएम की प्रमुख घोषणाओं में आदिवासियों की जमीन पर काबिज दबंगों को बेदखल कर सहरिया जनजाति को जमीनों पर कब्जा दिलाना और सरकारी नौकरियों में विशेष छूट(लिखित परीक्षा) प्रदान करना शामिल है। सीएस ने समीक्षा में दबंगों द्वारा आदिवासियों के नाम पर खरीदी गई संपत्ति की जांच कर उसे शासकीय घोषित करना। जिले में सिंचाई को लेकर आदिवासियों से हो रहे पक्षपात को लेकर भी चर्चा की। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!