पुरानी रंजिश के चलते युवक के साथ मारपीट

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बड़ागांव में रंजिश के चलते एक युवक की दो लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है। रामजीत पुत्र तेजा आदिवासी 28 साल निवासी ग्राम बड़ागांव शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 23 दिसंबर को रात करीब 8:30 बजे उसे गांव के ही रहने वाले परमाल आदिवासी, घनश्याम आदिवासी ने रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। 

जब उक्त युवकों को गाली देने से मना किया तो मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वहीं कोलारस में धर्मेन्द्र पुत्र बाबूलाल जाटव विवेका थाना इंदार की बदरवास  के ग्राम चंदौरिया में रहने वाले सुखाराम, मुन्ना जाटव ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!