शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले आईटीबीपी गेट के सामने विकास धर्मकांटा के पास एबी रोड पर एक बाइक सवार ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए घर जा रहे बाइक सवार वृद्ध में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अमरनाथ पुत्र राजाराम राणा 62 वर्ष निवासी एलआईजी 8 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शाम के समय वह अपने घर जा रहे थे तभी आईटीबीपी गेट के सामने विकास धर्मकांटा के पास एबी रोड शिवपुरी पर पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
टक्कर मारने के बाद वह घटना स्थल से भा गया। घटना में अमनाथ को चोटें आई जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। इसके बाद थाने में बाइक चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।