तेज अवाज में गाना चलाने से मना किया तो दो पक्षों में मारपीट

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत वार्ड क्रमांक 9 में पड़ोसियों में आपस में झगड़ा हो गया। यह झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे की मारपीट कर दी। झगड़े का कारण तेज आवाज में गाना चलाने को मना करना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि वार्ड क्रमांक 9 में रहने वाला हेमंत उर्फ राजा पुत्र भजनलाल विश्वकर्मा अपने घर में रोज तेज आवाज में गाना चलाता था। 

जिसको लेकर पड़ोस में रहने वाले विनोद पुत्र रामेश्वर दयाल सोनी परेशान रहते थे। बुधवार को शाम के समय हेमंत तेज आवाज में गाना चला रहा था जिसको लेकर विनोद उनके घर गया और आवाज कम करने की कहने लगा। इतने में हेमंत की मां आ गई और विनोद के साथ विवाद करने लगी।

यह विवाद इतना बढ़ा की मामला मारपीट तक आ गया और दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे की मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले में हेमंत की शिकायत पर मनोज सोनी, विनोद सोनी व विनोद की शिकायत पर सोनू, हेमंत, मिथला सोनी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!