शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बांकड़े हनुमान मंदिर के पास पुलिया पर एक युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बांकड़े हनुमान मंदिर के पास रहने वाले 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 24 दिसंबर को वह खेत पर काम कर रही थी तथा रात को वहीं रुकी हुई थी। रात करीब 11 बजे वहां रहने वाला टुण्डा पुत्र फग्गू आदिवासी आया ओर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
जब महिला ने उसे ऐसा करने से मना किया तो गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी तथा जाते-जाते वह उसे जान से मारने की धमकी देकर गया। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।