बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम छोटी खजूरी में एक युवक की तीन लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मारपीट का कारण रंजिश बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने फरियादी की श्किायत पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।
दुर्गेश पुत्र कमला किशन भार्गव 35 वर्ष निवासी छोटी खजूरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी गांव में रहने वाले लिथरु धाकड़, अंकेश धाकड़, संदीप धाकड़ के साथ रंजिश चली आ रही थी। सोमवार की दोपहर उक्त आरेापी उसके घर पर आए और उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे।
जब दर्गेश ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो सभी ने मिलकर उसक साथ मारपीट कर व रस्सी से बांधकर कमरे में डाल दिया। घटना के समय युवक घर पर अकेला था। बाद में जब परिजन आए तो उसके हाथ में बंधी रस्सी को निकाला और थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।