शिवपुरी। वार्ड क्रमांक 9 के कांग्रेस पार्षद आकाश शर्मा का आज वार्ड की महिलाओं ने तिलक लगाकर और माला पहनाकर सम्मान किया। वार्डवासी पार्षद की पेयजल व्यवस्था के प्रबंधन से खुश हैं जिन्होंने भीषण गर्मी में जल संकट के दौरान वार्डवासियों को निरंतर पेयजल मुहैया कराया और अभी भी वर्तमान में उनका प्रबंधन पूर्व की भांति है।
अपने सम्मान से खुश पार्षद आकाश शर्मा ने वार्डवासियों के साथ-साथ नगर पालिका प्रशासन और कांग्रेस पार्टी व सांसद सिंधिया का आभार माना है। साथ वार्डवासियों को भी धन्यवाद दिया है कि उन्होंने उनके कार्य की प्रशंसा कर उन्हें सम्मान लायक समझा। सम्मान करने वालों में वार्ड क्रमांक 9 की लक्ष्मी जैन, मीना सोनी, संगीता सिंघल, किरण सिंघल, अर्चना सिंघल, गीता सोनी, नीता बिरमानी, कृष्णा रघुवंशी सहित अनेकों महिलाएं एवं पुरुष शामिल थे।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।