शिवपुरी। जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेऋ के तहत आने वाली 18वीं वाहिनी के आरक्षक ने सहायक सेनानी की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण जो सामने आया उसमें आरक्षक के विरुद्ध विभागीय जांच चल रही थी जिससे नाखुश होकर उसने घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जेपी नागर पुत्र स्व. जीआर नागर (50) ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वाहिनी में पदस्थ आरक्षक बीरबल गुर्जर के खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी। शनिवार को रात वह 18वीं वाहिनी गेट चाय केंटिन के पास आया और उससे जांच को अपने पक्ष में करवाने की बात कहने लगा।
जिस पर जेपी नागर ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर आरक्षक गाली-गलौंज करने लगा जब नागर ने उसे ऐसा करने से मना किया तो लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना में सहायक सेनानी नागर चोटिल हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।