मारपीट के दो आरोपीयों को 6-6 माह की जेल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जेएफएफसी न्यायालय रविन्द्र कुमार शर्मा ने मारपीट के मामले में सुनवाई करते हुए दो आरोपियों को 6-6 माह के कारावास व 1-1 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अभियोजन के अनुसार 11 नवंबर 2016 को आरोपी परमाल एवं भूरा ने एक राय होकर शाम के करीब 7 बजे चंदनपुरा, आदिवासी मोहल्ला सतनबाड़ा में फरियादी की चाकू से मारपीट की। फरियाद की मां बचाने आई तो आरोपी पूरा ने उसकी मां की भी हमला कर दिया। 

जिस पर पुलिस थाना सतनबाड़ा ने केस दर्ज कर विवेचन के बाद न्यायालय में चालान पेश किया। जिसमें सुनवाई के बाद दोनों को 6-6 माह की सजा व 1-1 हजार स्र्पए का जुर्माना एवं आरोपी भूरा को हमला करने के जुर्म में 500 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। मामले में पैरवी कल्पना गुपत, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला शिवपुरी द्वारा की गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!