शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत एक युवक ने चार माह पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी के गर्भवती होने पर अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद थाने में किशोरी ने परिजनों के साथ आकर शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।
सिरसौद की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि आज से चार माह पहले नहर किराने अपनी टपरिया के पीछे बकरियां चरा रही थी तभी गांव का रहने वाला कल्ली उर्फ रफीक आया और जबरन उसके साथ में बुरा काम किया।
आरोपी ने किशोरी से कहा कि अगर घर वालों को यह बात बताई तो उसे जान से मार देगा। डर के कारण किशोरी ने घर में यह बात किसी से नहीं कही। लेकिन जब किशोरी को गर्भ ठहर गया तो उसने सारी बात परिजनों को बता दी। जिसके बाद थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।