महिला पार्षद का पर्स चुराकर भाग रहा था, पार्षद मोन्टी ने पकड़ा | shivpuri news

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के टेकरी पर सामान लेने आई महिला पार्षद के पर्स चोरी का मामला सामने आया है। इस मामले की सूचना पीडि़त पार्षद ने अपने पति को दी। जहां पति अपने साथी पार्षद को लेकर पर्स को खोजने गए तो आरोपी चोर को दोनों ने मिलकर दबौच लिया। पहले तो उक्त चोर दोनों को घुमाता रहा। जब पार्षदों ने शक्ति दिखाई तो आरोपी ने चोरी करना कबूल कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार शिवपुरी नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद सरोज धाकड़ अपने भांजे के साथ बंटी कॉस्मेटिक बाले की दुकान आई हुई थी। तभी पार्षद सरोज ने अपना पर्स काउण्टर पर रखकर सामान लेने लगी। तभी वहां पर बैठे नाबालिग चोर जुगल जाटव परिवर्तिन नाम उम्र 15 वर्ष निवासी बीज गोदाम के पीछे मनियर ने पर्स चोरी कर भाग गया। 

जब महिला पार्षद ने बंटी को रूपए देने के लिए पर्स देखा तो नही दिखा। महिला पार्षद ने तुरंत इस घटना की सूचना अपने पति महेन्द्र धाकड़ को दी। महेन्द्र तत्काल अपने साथी पार्षद मोंटी सेन के साथ उक्त चोर की तलाश में गए तो देखा कि चोर चौराहे बाबू पठान के बाड़े में ताश खेल रहा था। जब उक्त नाबालिग चोर से दोनों ने पूछताछ की तो पहले तो वह इस घटना से अपने आप को अनिभिग्य बताने लगा। 

जब दोनों ने थोड़ी शक्ति दिखाई तो आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि इस बैंग में रखी सोने की चूड़ी चाय बाले को दे आया है। वही इस बैग में रखा मंगलसूत्र किसी छोले भटूरे बाले को दे दिए है। दोनों पार्षद उक्त आरोपी को लेकर दोनों के पास पहुंचे और दोनों चोरी गया माल बापिस लिया। उसके बाद उक्त चोर को पकडक़र कोतवाली ले गए। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

बताया गया है कि उक्त चोर सुलोचन का नशा करने आदि है। और सुलोचन का नशा करके कचरा बीनने का काम करता है। पुलिस उक्त आरोपी से और बारदातों की जानकारी लेने में जुट गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!