जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाएं वैंटीलेटर पर, पीएस गौरी सिंह कन्नी काट गई

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। स्वास्थ्य मंत्री के प्रभार बाले जिला चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं का ढर्रा कैसे सुधरेगा जब मंत्री से लेकर स्वास्थ्य महकमे के आला अधिकारी ही इस ओर से आंखें मूंदे नजर आ रहे हैं। आज शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव गौरी सिंह ने संभाग के कई कलेक्टरों एवं चिकित्सा अधिकारियों की मैराथन बैठक तो टूरिस्ट विलेज में ली मगर उन्होंने जिला अस्पताल के बिगड़े हालतों पर गौर करना तक मुनासिब नहीं समझा। मीडिया द्वारा अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं के संबन्ध में पूछे गए सवालों पर भी कन्नी काटती नजर आईं और कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे पाईं।

उल्लेखनीय है कि शिवपुरी जिला चिकित्सालय में इन दिनों कोई मेडिकल विशेषज्ञ नहीं है जिनके अभाव में कई महीनों से अस्पताल का आईसीयू वार्ड काम नहीं कर रहा, अस्पताल में मेडिकल विशेषज्ञ के प्रश्न को कई बार स्वास्थ्य मंत्री भी यह कहकर टाल चुके हैं कि यहां चिकित्सक आना ही नहीं चाहते हम क्या जबर्दस्ती ले आयें। आज शिवपुरी आईं स्वास्थ्य मंत्री की प्रमुख सचिव गौरीसिंह का शिवपुरी आना और अस्पताल की व्यवस्थायें जाँचें बिना ही चले जाना अपने आप में चौंकाने वाली बात है। प्रमुख सचिव गौरीसिंह टूरिस्ट विलेज में दिनभर स्वास्थ्य योजनाओं की कागजी समीक्षा करती रहीं मगर उन्होंने धरातल पर आकर अस्पताल की नब्ज टटोलना मुनासिब नहीं समझा। 

अस्पताल में सुरक्षा एवं कुत्ते के सवाल पर बोलीं टीम भेजेंगे
जिला चिकित्सालय में महंगी कम दर वाली सिक्योरिटी क पनी को टेण्डर स्वीकृति के बाद अधिक दरों वाली सिक्योरिटी कंपनी को ठेका दिए जाने के मामले में जब प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सचिव गौरी सिंह से सवाल पूछा तो उन्होंने इस मामले में जाँच की बात कही। इसी तरह शिवपुरी जिला अस्पताल के वार्डों में श्वान (कुत्तों) के खुलेआम विचरण करने के मामले को वे साफगोई से टाल गईं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!