एसपी शिवपुरी का टॉस्क: 4 गांवो के 10 हजार ग्रामीणो ने त्यागी शराब, दिए शपथ पत्र

0
शिवपुरी। वैसे शराब बंदी के लिए कई समाजिक संगठन काम कर रहे है-। कई प्रदेशो में सरकार ने ही शराब बंद कर रखी है। समाजिक सगंठन के आलावा अगर पुलिस अपने टॉ-स्क में शराब त्यागने की शपथ दिलवाए तो यह बडी खबर बनती है। आज भास्कर ने इस खबर को अपनी लीड खबर बनाया है। जानकारी के अनुसार जिले के मायापुर थाना क्षेत्र में आने वालेे ग्राम घिलोंदरा, राजापुर, महुआ गडोईया और लोटन 4 गांवो में ग्रामीणो ने शराब को त्याग दिया है। बकायदा इसके शपथ पत्र भी दिए है। बताया जा रहा है कि इन गावो में एक शराब की दुकान को लेकर आपस में गोली बारी होती रहती थी। 

थाना प्रभारी कैलाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मई माह से इन ग्रामों को शराब से मुक्त कराने का अभियान पुलिस के द्वारा चलाया जा रहा था। इसमें शराब की वजह से सबसे ज्यादा सेंसिटिव गांव ग्राम घिलोंदरा था।

जहां शराबबंदी को लेकर गांव के सरपंच और शराब ठेकेदार के बीच कई बार गोली चलने की नौबत आ गई। इसके बाद मामले की गंभीरता को समझते हुए एसपी सुनील कुमार पांडे ने इस थाने की पुलिस को इस गांव को पूरी तरह से शराब मुक्त करने का टॉस्क सौंपा। अब ग्राम घिलोंदरा के साथ 4 गांव और पूरी तरह से शराब मुक्त हो गए हैं। 

शराब बेचते मिले तो 21 हजार का जुर्माना 
ग्राम घिलोंदरा में ग्राम वासियों ने जो पंचनामा पुलिस को दिया है उसमें लिखा है कि यदि कोई व्यक्ति गांव में शराब पीता मिला तो उस पर 2100 को जुर्माना किया जाएगा। इसके अलावा यदि कोई गांव में शराब बेचते हुए मिल गया तो उसे न सिर्फ  समाज से निकाल दिया जाएगाए बल्कि उस पर 21 हजार रुपए का जुर्माना ठोका जाएगा। 

आपसी रंजिश को भी त्यागा है
इन गांवो में छोटी-छोटी लडाईयेा को लेकर कई आवेदन आते थे,जानकारी मिलने पर ज्ञात हुआ कि यह सब आपसी तू-तू मै मै शराब सेवन के बाद होती थी,साथ ही घिलोदरा गांव में शराब की दुकान को लेकर गोलियां तक चल गई थी,थाना पुलिस को प्यार से शराब की बुराईयो को बताने का टॉस्क दिया गया। सफलता मिली है,साथ में लोगो में जागरूकता बड रही है
सुनील कुमार पांडे एसपी, शिवपुरी 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!