प्रगति बाजार में दो व्यापारी भिड़े, क्रॉस मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पुलिस थाना कोतवाली में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया ओर यह विवाद इतना गहराया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत दोनों पक्षों ने पुलिस थाना कोतवाली में की जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज करते हुए क्रॉस मामला पंजीबद्ध किया है। 

जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली में फरियादी विनोद कुमार पुत्र स्व.ओमप्रकाश भोला उम्र 59 वर्ष निवासी गांधी कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि उसके साथ संजय पुत्र गोपालदास गोयल, अंकित पुत्र संजय गोयल, आयुष पुत्र संजय गोयल, अनुज पुत्र संजय गोयल निवासी प्रगति बाजार ने फरियादी विनोद की दुकान के सामने किसी बात को लेकर विवाद किया और सभी ने मिलकर फरियादी के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 323, 294, 506, 34 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध किया।

वहीं दूसरी ओर फरियादी आयुष पुत्र संजय गोयल निवासी प्रगति बाजार की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई कि आरोपी विनोद कुमार भोला व उसके पुत्र विशाल भोला ने मिलकर फरियादी आयुष के साथ दुकान को लेकर विवाद किया और बाद में पिता-पुत्र नेे मिलकर आयुष के साथ मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी दी। 

इस मामले में पुलिस ने आयुष की शिकायत पर विनोद भोला व उसके पुत्र विशालभोला के विरूद्ध धारा 323, 294, 506, 34 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया। दोनों ओर से की गई मारपीट, विवाद और जान से मारने की धमकी को लेकर पुलिस ने क्रॉस प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!