शिवपुरी। पुलिस थाना देहात क्षेत्र में लुधावली के निकट एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने वाहन को तेजी व लापवाही से चलाते हुए एक खंबे में टक्कर मार दी जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। हालांकि खंबे में टकराने के बाद कोई हादसा नहीं हुआ लेकिन यदि वहां कोई अन्य आमजन होता तो निश्चित रूप से बड़ी घटना भी घटित हो सकती थी। इस मामले में एक फरियादी द्वारा शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना देहात में फरियादी अमजद पुत्र हसल खान उम्र 35 वर्ष निासी चौधरी मोहल्ला पुरानी शिवपुरी ने बताया कि एक अनियत्रित ट्रक एमपी 07 एचबी 3566 के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए अपने ट्रक लुधावली में लगे खंबे में टक्कर मार दी।
वह तो गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई नहीं था और बिजली के तारे भी कसे हुए थे अन्यथा इस ट्रक की टक्कर से जहां तार टूटते या कोई आमजन में टक्कर लगती तो किसी बड़ी जनहानि की संभावना बनी हुई थी। इस घटना को लेकर वहां पर मौजूद फरियादी अमजद ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाना देहात को की और आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध धारा 279,427 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।