शिवपुरी। नोटबंदी को लेकर एक वर्ष पूर्ण होने पर शहर कांग्रेस के तत्वाधान में आज माधवचौक चौराहे पर प्रथम बरसी के अवसर पर इस दिन को काले दिवस के रूप में मनाया जाएगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस देश की भाजपा और प्रदेश की भाजपा सरकार ने मिलकर एक वर्ष पूर्व ही 8 नवम्बर 2016 की रात्रि को नोटबंदी कर आमजन की भावनाओं से खिलवाड़ किया और उन्हें परेशान, इस नोटबंदी ने 150 से अधिक लोगों की जान ले ली थी और नोटबंदी के कारण देश आर्थिक रूप से गर्त में चला गया कि आज भी वह नोटबंदी के दंश से उभर नहीं पा रहा है।
इस दिन को शहर कांग्रेस काला दिवस के रूप में मनाएगी। शहर कांग्रेस के तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शहर कांग्रेस सहित कांग्रेस के विभिन्न संगठनों महिला कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, सिंधिया फेैंस क्लब आदि भाग लेंगें और अपने संबोधनों के माध्यम से देश और प्रदेश की भाजपा सरकार की खामियों को जनता के बीच रखेंगें।
प्रात 11 बजे से दोप.1 बजे से माधवचौक चौराहे पर अधिक से अधिक संख्या में नोटबंदी को लेकर कांग्रेसी एवं आमजनों से इस काला दिवस के अवसर पर शामिल होने की अपील की गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।