खनियाधाना में हुआ मुख्यमंत्री कप का आयोजन

NEWS ROOM
0
खनियाधाना। खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में कलेक्टर तरूण राठी एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता संचालित की जा रही है। युवा अभियान योजनांतर्गत मुख्यमंत्री कप खेलकूद प्रतियोगिता का प्रथम चरण में आज विकास खण्ड खनियाधाना में आयोजन किया गया, जिसमें कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, कराते, फुटबॉल एवं कुश्ती खेलों का आयोजन शासकीय उत्कृष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खनियाधाना के खेल मैदान पर किया गया। 

जिसमें सैकड़ों बालक/बालिका खिलाडिय़ों ने भाग लिया, जिसके विजेता इस प्रकार रहे
एथलेटिक्स बालक वर्ग-100मी. में रविन्द्र यादव, 200मी. में शिवम यादव, 400मी. में अंकेत यादव एवं 1000मी. में राम मोहन परिहार, शॉटपुट रोहित केवट, जेवलीन 500 ग्राम में- आशीष साहू, लम्बीकूद में- संतोष प्रजापति, ऊंचीकूद में- रवि कोहली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही बालिका वर्ग में 100मी. में कु0 मधु वंशकार, 200मी. में कु0 रचना रजक़, 400मी. मे कु0 शिवानी कुशवाह 1000मी.़में सरबजीत प्रजापति, शॉटपुट में सोनम राजा चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश्ती खेल बालक वर्ग में- 48 किग्रा. में मयंक चौबे ने प्रथम, 45 किग्रा. में अयान खान ने प्रथम, 42 किग्रा. में विकेश यादव ने प्रथम, 52 किग्रा. में कृष्णप्रताप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

कराते खेल में -40 किग्रा. में सौरभ नामदेव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं टीम इवेंट वॉलीबॉल में- बालक वर्ग में-मार्डन स्कूल खनियाधाना ने प्रथम, वहीं बालिका वर्ग में- शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल खनियाधाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालक वर्ग में- मार्डन स्कूल खनियाधाना ने प्रथम, एवं बालिका वर्ग में हायर सेकेण्डरी खनियाधाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल खेल में शासकीय उत्कृष्ठ एक्सीलेंस स्कूल खनियाधाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
मुख्यमंत्री खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि शासकीय उ.मा.वि.खनियाधाना के प्राचार्य श्री राकेश भार्गव, पी.टी.आई. शिवनाथ सिंह वैश्य, पी.टी.आई. कीर्ति ठाकुर, पी.टी.आई. जाट आदि उपस्थित रहे। विजेता खिलाडिय़ों को पुरूस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र वितरित किये गये। संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री एम.के. धौलपुरी ने जानकारी में बताया की विजेता जिन्होंने अपना सही आवेदन पत्र के साथ सहपत्र लगाये है वे जिला स्तरीय आयोजन दिनांक 17 नवम्बर को शिवपुरी में भाग लेंगे। इस अवसर पर ग्रामीण युवा समन्वयक प्रदीप राजौरिया उर्फ रामू, अतर सिंह गौड उर्फ जोन्टी, विभागीय कर्मचारी, रामपाल महते, सुजीत करोसिया, एवं माईक संचालन ग्रामीण युवा समन्वयक कमल सिंह बाथम उर्फ शेरा द्वारा किया गया। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!