करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम करई में बीती रात्रि शराब के नशे में छत पर लकडिय़ां काट रहे एक वृद्ध की छत पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बीती शाम करीब 7 बजे कमल सिंह पुत्र रतन सिंह रावत उम्र 60 वर्ष निवासी दिहायला हाल निवासी करई अपने मकान की छत पर लकडिय़ां काट रहा था। बताया जाता है कि मृतक ने काफी मात्रा में शराब का सेवन कर रखा था।
जिससे वह लडखड़़ा रहा था और उसी समय नशे के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे जमीन पर पड़े बोल्डरों पर गिर गया। जिसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।