शिवपुरी। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी के जन्मदिवस कार्यक्रम को जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम पूरे जिले में ब्लॉक एवं जिला स्तर पर मनाया जायेगा। इस आशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। सेवादल जिलाध्यक्ष अनिल उत्साही एवं ब्लॉक अध्यक्ष हरीश खटीक ने संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में समस्त कांग्रेसजनों से आज सुबह कांग्रेस सेवादल कार्यालय पुराने बस स्टैण्ड पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है। समस्त विधायक,पूर्व विधायक,नगर पंचायत, नगर पालिका के पदाधिकारी वर्तमान एवं पूर्व,पीसीसी सदस्य,समस्त संगठन पदाधिकारी,युवक कांग्रेसए,एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस,सेवादल कांग्रेस, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ,विधि प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी सादर आमंत्रित हैं।
इस अवसर पर माल्यार्पण तथा इन्दिरा जी का देश के लिये योगदान पर एक विचार गोष्ठि का आयोजन किया गया है। स्वण् श्रीमती गांधी सम्पूर्ण मानव जाति की आंकाक्षाओं की प्रतीक थींए तथा शांति एवं पूर्ण निरस्त्रीकरण के विश्व के प्रमुख समर्थकों में अग्रणी थीं। वे एक ऐसी अन्तर्राष्ट्रीय व्यवस्था की समर्थक रहींए जिसमें शक्ति और दया भाव का सामंजस्य हो और ज्ञान तद्यथा क्षमता मानव सेवा के प्रति समर्पित होद्य। हम अपनी महान नेता के प्रति समर्पित भाव से उनके आदर्शों को जन.जन तक पहुंचाने के लिये कृत संकल्पित रहें और हमारा नैतिक दायित्व है कि हम उनका जन्म शताब्दी वर्ष गरिमा के साथ मनायें। इस अवसर पर समस्त कांग्रेसजन उपस्थित हों।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।