माता के मंदिर में चल रहा था जुए का फड़, 9 जुआरी दबौचे

0
नरवर। जिले के पुलिस थाना नरवर में माता मंदिर के निकट चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने दबिश दी तो यहां 9 जुआरियों को जुआ खेलते हुए पुलिस ने पकड़ा और इनके कब्जे से 4520 रूपये की नगद राशि व ताश की गड्डी बरामद करते हुए जुआरियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

जानकरी के अनुसार पुलिस को जरिए मुखबिर के सूचना मिली थी कि खेड़ापति माता मंदिर की गली में पुरानी मगरौनी में रात के अंधेरे में जुए का फड़ संचालित हो रहा है। इस पर पुलिस सतर्क हुई और मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी तो यहां 9 जुआरियों को धर दबोचा। 

पकड़े गए जुआरियों में सादूसिंह जाटव, फूल सिंह जाटव, दामोदर लुहार, नरेश जाटव, वीरेन्द्र लुहार, श्रीकिशन रजक, सुन्दर जाटव, बट्टोराम जाटव, मनोज शाक्य सभी निवासी पुरानी मगरौनी शामिल रहे है। इन जुआरियों के कब्जेे पुलिस ने नगद 4520 रूपये व ताश की गड्डी बरामद की और पकड़े गए सभी जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया गया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!