मंदिर के पास से पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब

0
शिवपुरी। पुलिस थाना नरवर को जरिए मुखबिर के सूचना मिली कि क्षेत्र में अवैध रूप से देशी शराब खपाई जा रही है ओर इसका अवैध कारोबार किया जा रहा है। इस पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो मारबाड़ी माता के निकट एक दो आरोंपियों को पकड़ा गया। इनके कब्जे से पुलिस ने हजारों रूपये की अवैध शराब को बरामद किया। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला विवेचना में ले लिया।

जानकारी के अनुसार थाना नरवर पुलिस को जरिए सूचना मिली कि थाना क्षेत्र की सीमा में मारबाड़ी माता तिराहा के निकट अवैध रूप से शराब का विक्रय कर खपाई जा रही है। इस पर पुलिस सतर्क हुई और सउनि हरीश कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ रात्रि के समय मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंंचे तो यहां आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र जगदीश रावत उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम क्याउली थाना करैया जिला ग्वालियर व दूसरा आरोपी दिनेश पुत्र प्रताप सिंह बघेल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम जकवार थाना बेरगढ़ा मिला। 

जब इनकी तलाशी ली तो इनके पास से पुलिस ने 400 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन कुल 72 लीटर कीमत 24 हजार रूपये की अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध धारा 34(2)के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ल लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!